जापान से लौटे नीतीश कुमार, मंत्री व विधायकों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को जापान यात्रा से पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर सीएम के स्वागत में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद व वरिष्ठ नेता पहुंचे।
मुख्यमंत्री गुरुवार की रात ही नई दिल्ली आ गए थे। वह शुक्रवार को सेवा विमान से दिन के दूसरे पहर पटना लौटे। एयरपोर्ट पर सीएम के स्वागत में संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह पहुंचे। साथ ही विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधीजी, विजय मिश्र, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी व नीरज कुमार, राज्य खाद्य निगम के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने सीएम को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।



उल्लेखनीय है कि बीते 18 फरवरी को सीएम पटना से नई दिल्ली होते हुए जापान के लिए रवाना हुए थे। जापान दौरे में सीएम के साथ पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पथ निर्माण के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डा. एस सिद्धार्थ सहित सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin