muzaffarpur:विवाह मंडप से दुल्हन उसकी बहन को पुलिस घसीटते ले गई थाने, विरोध में पुलिस पर हमला

गायघाट: गायघाटपश्चिमी टोले में गुरुवार रात युवक का अपहरण कर जबरदस्ती शादी करने की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। सिंदूर दान के बाद दूल्हे को उसके भाई के साथ बाइक से भगाने से खफा लोगों ने गायघाट पुलिस का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस जीप भी क्षतिग्रस्त कर दी। आक्रोश देख पुलिस थाने लौटी।

गायघाट में युवक की जबरन शादी की मिली थी शिकायत
थाने से फिर विवाह मंडप पर पहुंच कर पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दुल्हन समेत कई महिलाओं की भी पिटाई करने के बाद पुलिस दुल्हन, उसकी बहन को विवाह मंडप से घसीटते हुए थाने लाई। शुक्रवार की शाम में दुल्हन, उसकी बहन समेत चार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
महिला पुलिस को आने में लगे 12 घंटे | बीतीरात 12 बजे थाने में महिलाओं का बवाल, घेराव की सूचना पर दो-तीन थानों की पुलिस गायघाट पहुंच गई। लेकिन, महिला पुलिस को जिला मुख्यालय से गायघाट पहुंचने में 12 घंटे लग गए। दुल्हन उसके परिजनों ने थाने में पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार करने की शिकायत की है।
किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। लड़का को अगवा कर शादी करने की सूचना मिली थी। जांच करने पुलिस पहुंची तो लड़का पक्ष का कोई नहीं था। लड़के ने भी अगवा कर जबरन शादी करने की बात कही। पुलिस ने एफआईआर कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। -मुत्तफिक अहमद, डीएसपी पूर्वी
दुल्हन समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज | गायघाट थाने में एएसआई आरटी शर्मा के बयान पर दुल्हन समेत दस लोगों पर थानाध्यक्ष के साथ मारपीट, गाली-गलौज दुर्व्यवहार करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि मैठी निवासी अभिनय कुमार सिंह की जबरदस्ती शादी करने की नीयत से अपहरण करने की सूचना का सत्यापन करने पुलिस नंदकिशोर सिंह के घर पहुंची थी। इसी दौरान घर की महिलाओं ने थाने की गाड़ी की चाबी चालक से छीन ली उन्हें घेर लिया। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। इस दौरान लोगों ने थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। बाद में थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी के साथ मारपीट दुर्व्यवहार किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर दुल्हन समेत रेखा कुमारी, गुड्डू पांडे श्रीनिवास सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

admin