#muzaffarpur:बाइक नहीं देने पर महिला की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

पारू:चैनपुर चिउटहा गांव में दहेज में बाइक नहीं देने के कारण ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिया। मृतका नीलम कुमारी की मां मालती देवी ने थाने में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।



पुलिस ने एक आरोपी पति सोनेलाल साह को गिरफ्तार कर लिया है। गोदई फुलकाहा निवासी मालती देवी ने बताया कि नीलम की शादी चार वर्ष पहले पारू थाना के चैनपुर चिउतह गांव निवासी सोनेलाल साह के साथ की थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद ससुराल वाले बाइक की मांग करने लगे थे। मना करने पर गुरुवार को पुत्री की हत्या कर दी व शव को गायब कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin