madhubani:फिरनी देवी ने 679 मतों से चुनाव जीता

बेनीपट्टी:बेनीपट्टीप्रखंड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के तेरह पदों के लिए सोमवार को हुए चुनाव का मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में कराया गया। मतगणना में फिरनी देवी ने सरयुग सहनी को 679 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया। वहीं सुधीर सहनी ने पीतांबर मुखिया को 650 मतों से पराजित कर मंत्री पद पर कब्ज़ा जमा लिया। अध्यक्ष पद केलिए फिरनी देवी को जहां 863 मत प्राप्त हुए वहीं सरयुग सहनी मात्र 184 मत पर ही सिमटकर रह गए। जबकि मंत्री पद ेलिए सुधीर सहनी को जहां 850 मत प्राप्त हुए वहीं पीतांबर मुखिया महज 200 मत ही प्राप्त कर सके। मतगणना में अध्यक्ष पद के 54 और मंत्री पद के 39 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए अनुराग सहनी, उषा देवी, जीतन मुखिया, जीबछ सहनी, जोखन सहनी और महेंद्र सहनी जहां निर्वाचित घोषित किए गए वहीं गीता देवी, कुमरी देवी, धनवंती रेखा, बुधनी देवी और निर्मला देवी पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुकी थी। निर्वाचित प्रत्याशियों को बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 

admin