गिरफ्तार युवकों को भेजा गया जेल

हसनपुर| थानाक्षेत्र के हसनपुर बाजार के दुर्गा स्थान के निकट से एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार युवकों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार दोनों युवकों में भटवन के सौरव कुमार सखवा के अविनाश कुमार शामिल है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि दोनों युवकों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।



admin