राजनगर मे लगातार हुई बारिश से हुए जलजमाव को लेकर ग्रामीणों में अाक्रोश, किया सड़क जाम

राजनगर:लगातार हुई बारिश से जलजमाव होने के कारण और जलनिकासी व्यवस्था को जाम कर दिए जाने से आक्रोशित चिचरी राम टोल के लोगो द्वारा राजनगर बाबूबरही मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया गया। ज्ञातव्य है कि राजनगर राज पैलेस के संपूर्ण अहाते सहित के बान तक के जल निकास हेतु राजनगर बाबूबरही सड़क पर गंज और चिचरी राम टोल के मध्य पुलिया बनाया गया। परन्तु सड़क के दक्षिण भाग में लोगो द्वारा मिट्टी से भरकर जाम कर दिया। उस पर कुछ लोगों द्वारा निजी कार्य किया जाने लगा। कम वर्षा होने के कारण जल निकासी की समस्या नही होती थी। इस बार अधिक वर्षा होने के कारण उस जाम किया पुलिया से जल निकासी नही हो पा रहा था। इधर राम टोल सहित चिचरी तथा के बान के ग्रामीणों का घर जल से घिर गया। बाध्य होकर लोगो द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से समाज के गण्यमान्य लोगों ने पुलिया को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तत्पश्चात घंटों बाद सड़क जाम हटाया गया।

admin