#darbhanga:होली पर 3 मार्च को कई नामचीन कवि पहुंचेंगे

दरभंगा:होली के मौके पर 3 मार्च को मारवाड़ी स्कूल परिसर में नव जागरण समिति की ओर से 37 वां हास्य कवि सम्मेलन में कई जाने-माने कवि आ रहे हैं। यह निर्णय समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक मे लिया गया है।



कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार गामी ने बताया कि इस हास्य कवि सम्मेलन में इस वर्ष देश के प्रख्यात हास्य कवि सम्पत सरल( राजस्थान), पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे (रायपुर), जॉनी बेरागी ( मध्य प्रदेश ), शृंगार रस की कवयित्री डाॅ. अनामिका अंबर( मेरठ) सुश्री गौरी मिश्र( नैनीताल), वीर रस के कवि सौरव जैन सुमन( मेरठ) से पहुंच रहे हैं। समिति के प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई है।
जन संपर्क पदाधिकारी आशीष सराफ ने बताया कि आयोजन के प्रचार प्रसार की पूरी व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष विजय बैरोलिया, एच एस बी आबदी, सचिव सुनील सिंह, महेश जुमनानी, शत्रुघ्न पंजियार, बद्री प्रसाद महंरिया, राम निवास, मुकेश खेतान, प्रमोद स्वाईका, विष्णु सराफ, राजेन्द्र जैन, राकेश केजरीवाल, प्रकाश केडिया आदि अन्य सदस्यों ने विचार रखे।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin