darbhanga:सदर अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन 24 को

दरभंगा | नालानिर्माण संघर्ष मोर्चा के जिला शाखा की ओर से सोमवार को भेलूचक में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता ने करते हुए कहा कि मोर्चा की ओर से आंदोलन तेज करते हुए निर्णय किया गया है। आगामी 24 जून को प्रखंड मुख्यालयों अंचल कार्यालय सदर के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन को तेज करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक को जय कृष्ण यादव, बलदेव राम, इंद्रजीत कुमार यादव, राम नारायण मोची, श्याम महतो, मिथिलेश महतो, हरि सहनी, मनीषा देवी मुन्नी देवी, विनोद कुमार यादव ने भी संबोधित किया।

admin