अगला लोस चुनाव हाजीपुर सीट से लड़ेंगे: चिराग

अगला लोस चुनाव हाजीपुर सीट से लड़ेंगे: चिराग

नई दिल्ली। लोजपा (रामविलास ) राष्ट्रीय गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा होगी। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा के साथ तमाम पहलुओं पर चर्चा के बाद पार्टी एनडीए का हिस्सा बन रही है। उन्होंने साफ कर दिया कि वह अगला लोकसभा चुनाव हाजीपुर से लड़ेंगे। अभी इस सोट से उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सांसद हैं।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में एनडीए बिहार में सभी 40 सीटें जीतेगा और विधानसभा चुनाव में श्री जीत होगी।

पारस ने चिराग के दावे को किया खारिज

केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सीट से सांसद पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव से इतना पहले सीट बटवारे पर चर्चा नहीं होती है। हाजीपुर सीट पर अपनी दावेदारी जताते हुए उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई रामविलास पासवान ने उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी चुना था। बड़े भाई के कहने पर ही उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ा था।

admin