Box office पर ‘पद्मावत’ की बंपर कमाई जारी, जानिये अब तक कितने करोड़ कमाये, ताज़ा अपडेट

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर 25 जनवरी को रिलीज़ हुई संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘पद्मावत’ ने धूम मचा रखी है। यह फ़िल्म लगातार अच्छे पैसे कमा रही है और गुरुवार को 11 करोड़ कमाने के बाद शुक्रवार को इस फ़िल्म ने 10 करोड़ रुपये और जुटा लिए। इस लिहाज से देश में फ़िल्म ने अब तक कुल 176. 50 करोड़ की कमाई कर ली है। इस वीकेंड पर संभवतः यह फ़िल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी!



शनिवार को भी करणी सेना की वजह से ‘पद्मावत’ सुर्ख़ियों में छाई रही और लोग सिनेमा हॉल तक पहुंचते रहे। ‘पद्मावत’ की कमाई से साफ़ है कि दर्शक इसे कम से कम एक बार ज़रूर देख लेना चाहते हैं। शनिवार को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके ‘पद्मावत’ की अभी तक की कमाई का ब्यौरा दिया है। उनके मुताबिक यह फ़िल्म इस वीकेंड संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को पछाड़ देगी। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत ‘बाजीराव मस्तानी’ ने इंडिया में 184 करोड़ रुपये के साथ दुनिया भर से 358 करोड़ रुपये कमाये थे।

source (jagran)
             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin