muzaffarpur:भाजपा अजा. आयोग के अध्यक्ष का पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

मुजफ्फरपुर | भाजपाअनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशंकर कटारिया तथा आयोग के सदस्य योगेन्द्र पासवान के साथ बिहार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध पासवान का सुपौल जाने के दौरान शहर के चांदनी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। उपेंद्र पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक सुरेश चंचल के साथ मुकेश पासवान, अरुण सिंह, हरिमोहन चौधरी, रविकांत सिन्हा, मोहन पाल, रामबाबू शर्मा, गजेंद्र पासवान, महेश शाह, रामचन्द्र पासवान, राजू रजक, मनोज वत्स, सिद्धार्थ कुमार आदि ने स्वागत किया। रामदयालु नगर में राजकुमार पासवान के नेतृत्व में सभी नेताओं का स्वागत किया गया। लक्ष्मण पासवान, रामेश्वर पासवान, राजन गुप्ता, रविरंजन कुमार, अनिल पासवान, कुणाल रंजन, पंकज, राहुल रंजन, बैजू पासवान, गोपाल पासवान आिद उपस्थित थे।

admin