चालक पर गोलीबारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

    मोतीपुर बरूराजथाना क्षेत्र के सहमलवा में शुक्रवार की रात बिस्कुट लदा ट्रक लूटने के लिए चालक पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय पुलिस ने चालक विजय कुमार सिंह से मोबाइल खोने की शिकायत लेकर सनहा दर्ज किया है। घटना के तुरंत बाद बिदुरिया चौक के समीप से हिरासत में लिए गए बाइक सवार दोनों युवकों को पुलिस द्वारा निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। लेकिन, उसकी बाइक और मोबाइल जब्त कर ली है। हालांकि, थानाध्यक्ष इस घटना को लूट का प्रयास नहीं मान रहे। जानकारी हो कि यूपी के कप्तानगंज से बिस्कुट लेकर कटिहार जा रहे ट्रक को शुक्रवार की रात एक बजे बाइक सवार 5 अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया था। चालक पर गोली भी चलाई थी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *