मधुबनी|जयनगर थानाक्षेत्र के भेलवा चौक से गिरफ्तार अपराधी सोनू मंडल को गिरफ्तार करने की जानकारी आरक्षी अधीक्षक दीपक कुमार बरनवाल ने दी। उन्होंने कहा कि छापेमारी दल के द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा अपराधी मो. आरिफ भागने में सफल रहा। दोनों अपराधी कई मामलों में वांटेड था तथा फरार चल रहा था। गिरफतार सोनू मंडल के पास से दो कट्टा एवं जिंदा गोली, एक चाकू, बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत -नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिये गठित छापेमारी दल में एसडीपीओ जयनगर, जयनगर थानाध्यक्ष, अवर निरीक्षक आदि शामिल थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


