275 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

    मधुबनी|जिले मेंशराबबंदी के बावजूद शराब माफिया शराब के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। पड़ोसी देश नेपाल एवं अन्य जगहों से चोरी छिपे शराब लेकर शराब लाकर जिले में बेचते हैं जिसे रोकने के लिए उत्पाद अधीक्षक ने टीम बनाकर बाॅर्डरों पर नजर बनाये हुये हैं। जिसमें शुक्रवार को उत्पाद टीम के द्वारा बेलभार मुसहरी के पास से बब्लू कुमार दिनेश यादव को एक बाइक पर 260 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सुक्की मस्जिद खजौली के पास से राम कृपाल प्रेम चंद कामत को भी एक बाइक से दो बोरा शराब 275 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दो लोग पुलिस केा देखते ही दो बोरा नेपाली शराब 120 82 बोतल शराब छोड़कर फरार हो गये। उत्पाद टीम में प्रमोद मंडल, सैफ के जवान सहित उत्पाद सिपाही शामिल थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *