मधुबनी| बिहारमें आई प्रलयंकारी बाढ का विनाशकारी लीला अभी तक समाप्त नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा सिर्फ बाढ राहत कैंपों का निरीक्षण करने हवाई सर्वेक्षण करने से गरीबों के उजड़े आशियाने बिखरी जिंदगी को पटरी पर नहीं लाया जा सकता है। उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे बिहार की बाढ़ अत्यधिक वर्षा से प्रभावित गरीबों के मुआवजे के लिए हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर मुआवजा फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा नहीं दिया जाता है तो अनुमंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर मो. इदरीश, राम सुदिष्ट यादव, राजेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


