विधायक ने राहत सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिलाया

    सिंघिया :हसनपुर रोसड़ा के विधायकों ने बुधवार को सिंघिया प्रखंड की पंचायतों में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान हसनपुर विधायक राजकुमार राय ने कुंडल-2, क्योटहर, विष्णुपुर डीहा, जहांगीरपुर पंचायतों के पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना। वहीं रोसड़ा विधायक ने प्रखंड महरा, हरदिया, नीरपुर भररिया, आदि कई पंचायतों के पीड़ितों से मिलकर उनका दर्द सुना और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। पीड़ितों ने विधायक को इस बाढ़ की कहर से उत्पन्न हुई समस्याओं से अवगत कराते हुए 16 दिनों के बाद भी खाने की पैकेट, पानी, पॉलिथीन शीट, मवेशी की चारा की व्यवस्था नहीं कराने को लेकर प्रशासन के प्रति रोष जताया। विधायक ने पीड़ितों की समस्या से अवगत होकर स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए पीड़ितों को आश्वासन देते हुए हरसंभव अविलंब सरकारी राहत सहायता मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *