विस्तारीकरण के तहत जिले में खुलेंगे 1111 आंगनबाड़ी केंद्र

    Samastipur:समेकितबाल विकास परियोजना की समीक्षात्मक बैठक डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में बाल विकास की सभी संचालित योजनाओं की समीक्षा कर डीएम ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब कार्यों के आधार पर सीडीपीओ की भी ग्रेडिंग होगी। बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित होगा। जिनका बेहतर परफॉरमेंस नहीं होगा उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्र की दशा सुधारने के कड़े निर्देश दिए। वहीं कार्य नहीं करने वाली सेविका, सहायिका के चयन मुक्त के प्रस्ताव पर बल दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन निर्माण, ओडीएफ के बारे में विस्तृत जानकारियां ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईसीडीएस कार्यक्रम के चौथे चरण के विस्तारीकरण के तहत 1030 अतिरिक्त एवं 81 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 10 सितम्बर के पूर्व सभी आंगनबाड़ी केन्द्र का मैपिंग बाहुल्य वर्ग निर्धारण के साथ कर प्रतिवेदन सौंपे। ताकि इसे विज्ञापन प्रकाशन को ले भेजा जा सके। इसकी समीक्षा 10 सितम्बर को फिर से की जाएगी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *