सीतामढ़ी| परिहारप्रखण्ड के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजौलिया गांव में ससुराल पहुंचे दामाद ने एक पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग की जिससे गांव में दहशत व्याप्त हो गया। हांलाकि ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए उक्त अपराधी टाइप युवक को हथियार सहित पकड़ लिया। जहां युवक ने अपना नाम धनहा निवासी शत्रुध्न साह बताया है। उक्त फायरिंग करने वाले व्यक्ति के पास से एक थ्री फिफ्टीन गोली का एक खोखा बरामद किया गया है। चौकीदार बिंदेश्वर पासवान की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जहां पूछ-ताछ का क्रम जारी है। पूछने के बाद पुलिस को और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


