सोनबरसा(सीतामढ़ी)|सोनबरसा प्रखंड के कन्हौली थाना अंतर्गत अररिया गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में प्रवेश कर लाखों रुपया का गहना नकद समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली। भागने क्रम में गृहस्वामी की पत्नी ने चोर को पहचान लिया। चोर की पहचान अररिया निवासी बिजली साह के पुत्र बिट्टू साह के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची कन्हौली पुलिस ने बुधवार की सुबह चोर को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना की बावत गृहस्वामी राज किशोर महतो की पत्नी नीला देवी के बयान पर चोर बिटू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के मुताबिक मंगलवार की देर रात्रि घर में उक्त चोर दो हजार नगद करीब एक लाख रुपये कीमत का जेवर लेकर भागने लगा तभी घर की महिला नीला देवी की नींद टूटी और बिरोध करने पर चोर ने महिला के साथ मार पीट कर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चोर का पीछा किया तथा भागते हुए चोर की टॉर्च की रोशनी में पहचान कर ली। सुबह पुलिस को ग्रामीणों ने चोर की पहचान बताई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


