बॉर्डर पर 15 मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    हरलाखी:48वीं बटालियन जयनगर एसएसबी के अंतर्गत हरिणे एवं जानकीनगर कैंप के जवानों ने 15 मवेशी के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। दोनों कैंप के जवानों अलग अलग समय में यह कार्रवाई की है। हरिणे में गिरफ्तार पशु तस्कर धनुषा जिला नेपाल के खरियानी गांव के तैयब नदाफ दूसरा हरलाखी थाना क्षेत्र के ईटहरवा गांव के मो. दुःखी है। दोनों तस्कर अलग अलग समय में नेपाल से पशु लाकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। जहां गश्ती के दौरान जवानों ने पशु के साथ दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर राकेश गोस्वामी ने बताया कि जब्त मवेशी में 6 बैल तीन गाय एवं दो बाछी है। हरिणे कंपनी इंचार्ज सह असिस्टेंट कमाडेंट वार चंद्र ने बताया जब्त मवेशी को कस्टम के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया बॉर्डर पर तस्करी के खिलाफ एसएसबी लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर जानकीनगर कैंप के जवानों ने बुधवार की सुबह 4 मवेशी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नेपाल के गोबराही गांव के प्रमोद है। जब्त मवेशी चारों बैल है। जानकारी एसएसबी सूत्रों ने दी है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *