दरभंगा | नगरथाना क्षेत्र के हराही पोखरा पश्चिम तट पर कोचिंग से लौट रही कटहलबाड़ी मोहल्ला की एक छात्रा के साथ तीन बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने छेड़कर कर छात्रा को धक्का देकर धकेल दिया। छात्रा के चिल्लाने और उसकी मां की ओर से शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना भी दे दी। हालांकि एक जदयू के जिला स्तर के नेता ने पीड़ित छात्रा को विश्वविद्यालय थाना पर पहुंचा दिया। वहां एसडीपीओ दिलनवाज अहमद भी मौजूद थे। उन्होंने छात्रा की शिकायत पर तीन नाबालिगों को नामजद कर आवेदन दिया है। एसडीपीओ के निर्देश नगर थाना में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इसकी पुष्टि एसडीपीओ ने की है। नामजदों में एक मिर्जापुर मोहल्ले का मनचला भी शामिल है। छात्रा की मां ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुत्री को कुछ लड़कों की ओर से छेड़खानी करने की शिकायत कर मां को साथ लेकर सोमवार की शाम कोचिंग करने पहुंची थी। कोचिंग से निकलते व्यक्त बाइक पर सवार तीन लड़के वहां छात्रा से छेड़खानी की नीयत से हाथ पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर उचक्कों ने छात्रा को धकेल दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


