साइबर अपराधियों ने झांसा दे खाते से उड़ाए 49999 रुपए

    केवटी:मझिगामा के नागेश्वर प्रसाद सिंह के खाते से साइबर अपराधियों ने 49999 रुपए झटक लिए। धोखा देकर पैसा निकालने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। इसमें कहा गया है कि 25अगस्त को एक मोबाइल से उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने बताया कि वह एसबीआई के अधिकारी हैं और उन्होंने खाता संख्या,आधार संख्या एटीएम पिन की जानकारी यह कहकर ले ली कि अगर ऐसा नहीं होगा तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल दे दी। इसके बाद मोबाइल पर पैसे निकासी की सूचना उन्हें मिली। नागेश्वर ने बताया कि उनका बैंक खाता एसबीआई के कादिराबाद शाखा में है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जानकारी ले रही है। इधर,अनपट्‌टी के वारंटी को पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार, हायाघाट अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस ने रविवार को बीती रात अनपट्टी गांव के वारंटी मो.सदिक के पुत्र मो. जुबैर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने की। वहीं, घोषरमा गांव के वारंटी गरीबन पासवान को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *