मधेपुर | स्थानीयहर्षपति सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष, एथेलेटिक्स कक्ष एवं कन्फ्रेंस हाॅल का ताला तीन महीने से बंद रहने के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। जरुरी प्रमाणपत्र पाने के लिए छात्र महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का चक्क्र लगाते लगाते थक चुके थे। सोमवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुल सचिव के मौखिक आदेशानुसार महाविद्यालय में परामर्शदात्री समिति एवं रुसा की बैठक कर लगभग तीन महीने से बंद पड़े कमरों को खोला गया। गौरतलब है कि पूर्व प्राचार्य डा. मेघन प्रसाद का स्थानानंतरण हो जाने के बाद वे अपने साथ ही चाभियां लेकर चले गये थे। इस बीच प्रभारी प्राचार्य प्रो. सत्य नारायण झा द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को ताला खुलवाने के बाबत कई बार पत्राचार किया गया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


