मधेपुर | बिनासड़क बनाये प्राक्कलित राशि का उठाव कर गबन कर लेने के एक मामले में डारह पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव कामेश्वर सिंह पर भेजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमरनाथ मिश्रा ने वरीय अधिकारियों के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज करायी है। विष्णुदेव यादव ने जिला लोक शिकायत निवारण में आरोपी पंचायत सचिव के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया था। पंचायत अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में बिना कार्य किये सरकारी राशि का उठाव कर गबन कर लेने का आरोप लगाया गया था। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने विभिन्न स्तरों से आरोपों की जांच करवायी जिसमें गबन का मामला उजागर हुआ।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


