मधुबनी:मधुबनी के संपूर्ण जिलावासी प्रलयंकारी बाढ़ से त्रस्त हैं। बाढ़ से सभी 21 प्रखंड एवं शहर प्रभावित है। 90 प्रतिशत आबादी बाढ़ की चपेट में पड़ा हुआ है। लोगों का जीवन नारकीय स्थित से गुजर रहा है। बाढ़ पीड़ित को राहत के नाम पर खानापुर्ती की जा रही है। समुचित राहत मुहैया नहीं कराया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित परिवार खुले आकाश के नीचे अपना जीवन व्यतित कर रहे हैं। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. शकील अहमद ने पीड़ितों की समस्या एवं उनके निदान के लिये जिला कांग्रेस कमेटी की आेर से आयोजित कलेक्ट्रेट पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही।
इस दौरान धरनास्थल पर ज्योति रमण झा बाबा, अमानुल्लाह खान , हिमांशु कुमार, अनुरंजन सिंह, मुकेश कुमार पप्पु, ललन कुमार सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


