घर में फंसे बाढ़ पीड़ितों के बीच निगम बांटेगा 20 हजार लीटर मिनरल वाटर

    मुजफ्फरपुर: वार्ड 45, 46 47 के बाढ़ पीड़ितों के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से 20 हजार लीटर मिनरल वाटर की व्यवस्था की गई है। जिसे नाव ट्रैक्टर के जरिए घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने सिटी मैनेजर रवीश चंद्र वर्मा, सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जलकार्य शाखा के दीपक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है।




    साथ ही बताया गया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 5 हजार पानी का पाउच उपलब्ध कराया जाएगा। जिसे तीनों वार्ड में वितरण करना है। नगर आयुक्त ने आदेश दिया है कि संबंधित अंचल निरीक्षक स्थानीय थाना प्रभारी से संपर्क कर इस कार्य को पूरा करेंगे। इसके अलावे बहलखाना प्रभारी रामलखन सिंह को निर्देश दिया गया है कि वार्ड-46 47 में दो-दो पानी का टैंकर उपलब्ध कराएंगे। आवश्यकता के अनुसार लोगों को पानी दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि बिजली की व्यवस्था सुचारु नहीं रहने के कारण तीनों वार्ड में पानी का संकट है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *