बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त पर मनोज भारती बोले- बीजेपी ने की गुंडागर्दी, फिर भी साइलेंट वोटर हमारे साथ

Bankipur bypoll result: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों और नतीजों में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद पार्टी मुख्यालय में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बांकीपुर की जनता का आभार जताया और इस नतीजे को राज्य में बदलाव के एक नए युग की शुरुआत बताया। भारती ने कहा कि बदलाव और जन सुराज को चुनकर बांकीपुर की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत किया है। भाजपा और पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि तरह-तरह के दबाव, गुंडागर्दी और प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद, साइलेंट वोटर्स ने भारी संख्या में जन सुराज का समर्थन किया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *