सेना के 6 अधिकारी 60 जवान पहुंचे समस्तीपुर करेंगे जान-माल की रक्षा

    समस्तीपुर:जिले में बाढ़ की बढ़ती विभीषिका के बीच स्थिति को संभालने के लिए सेना के जवानों ने रविवार को अपना कैंप जमाया। मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर जितवारपुर श्री कृष्ण उच्च विद्यालय पर सेना ने अपना डेरा डाला है। जहां से वे जिला के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर रेस्क्यू का काम करेंगे। इसमें तीन ऑफिसर, तीन जूनियर कमीशन 60 जवान मौजूद हैं।




    बाढ़ राहत में अपना योगदान करने आए टीम लीडर लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षय कुमार ने बताया कि वे सबसे पहले जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों खासकर तटबंधों पानी के बीच फंसे लोगों का मुआयना करेंगे। वहीं इस दौरान जो भी लोग पानी में फंसे होंगे उन्हें सुरक्षित ऊंचे मकानों तटबंधों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। वहीं बीमार लोगों के लिए भी उनके पास दवा डॉक्टर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत शिविरों राहत के प्रयासों के बीच उनका मुख्य काम लोगों के जीवन की रक्षा करते हुए उन्हें एक जगह से दूसरे जगह ले जाना होगा। इसके लिए उनके साथ 60 जवान मौजूद हैं। वहीं वोट के अलावे उनके पास जैकेट अन्य सुरक्षा उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनकी टीम मधुबनी, मधेपुर, गोपालगंज सीतामढ़ी में

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *