सीतामढ़ी में जमीन के विवाद में वृद्ध की हत्या

    बथनाहा (सीतामढ़ी)|सहियारा थानाक्षेत्र के मटियार कला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक वृद्ध को लाठी- डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र राय के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दल -बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुंदर देवी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें ग्रामीण दरोगा ठाकुर,रामबाबू ठाकुर,नंदन ठाकुर,गनेशी ठाकुर,अवधेश ठाकुर,सुदिष्ट ठाकुर सहित दस लोगों को नामजद किया है। दरोगा ठाकुर सड़क को अतिक्रमण कर मकान का सीढ़ी बना लिया है। जिसे आवागमन में रामचंद्र के परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को लेकर रविवार की शाम दोनों के बीच तू-तू, मै-मै होने लगी। इसी से नाराज नामजद अभियुक्तों ले लाठी डंडे से पीट पीट कर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *