नानपुर(सीतामढी)|थाना क्षेत्रके एक गांव में पंद्रह वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले में अपह्त के पिता ने नानपुर थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अपहृत नाबालिग घर से महुआगाछी बाजार करने गई। काफी देर बाद भी नाबालिग घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता सताने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नाबालिग को दोनों के संग चार पहियावाहन से जाते देखा गया हैं। पूर्व में भी दोनों नाबालिग का अपहरण कर लेने की धमकी दे चुका था। जिसे दोनों मिल कर भगाकर ले गया। काफी खोजबीन करने पर भी कहीं भी नाबालिग का पता चल सका हैं। इस बाबत पूछे जाने पर नानपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वहीं अनुसंधान मोहम्मद शफीक कर रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


