पुपरी (सीतामढ़ी)|प्रखंड मेंआई बाढ़ के बाद सरकार के निर्देश के आलोक में सभी मुख्य सड़क को मरम्मत कर आवागमन चालू कर देने के बाद ग्रामीण स्तर की सड़क को भी दुरुस्त करने की की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए कार्यालय अभियंता कार्य प्रमंडल पुपरी सुरेश कुमार झा ने उच्चस्तरीय बैठक कर सभी कनीय अभियंता, एसडीओ एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए सभी ग्रामीण सड़कों की स्थिति से अवगत कराने को कहा है ताकि अविलंब ग्रामीण इलाके में भी आवागमन जल्द से जल्द चालू हो सके। बैठक में एसडीओ प्रीतम कुमार, कनीय अभियंता हरिकिशोर सिन्हा, सुशील कुमार, बीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


