हरलाखी सीमा पर 4 लाख का मोबाइल जब्त, तस्कर फरार

    हरलाखी|प्रखंड क्षेत्रके भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48वीं वाहिनी पिपरौन के जवानों ने तस्करी के 360 पीस माइक्रोमैक्स मोबाइल जब्त किया। हालांकि तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार दो तस्करों द्वारा साइकिल से बॉर्डर के रास्ते नेपाल से अवैध तरीके से मोबाइल लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की गुप्त जानकारी एसएसबी जवान को मिली थी। जानकारी मिलते ही एसएसबी जवान स्थल पर पहुंचे, जहां जवानों को देख तस्कर सामान छोड़ वापस नेपाल के तरफ भागने में सफल रहा। पिपरौन कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जब्त सामान की कीमत 3 लाख 97 हजार आंकी गई है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *