बिस्फी | प्रखंडक्षेत्र के सिंघिया पूर्वी पंचायत में घाट भटरा, रामनगर,सिंगराहा सहित कई गांवो में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर बाढ़ से प्रभावित पीड़ित लोगो का इलाज किया गया। इलाज के साथ साथ मुफ़्त दवाइया भी दी गई। समाज सेवी मुकेश पंजियार के साथ मधुबनी से आये हुए मेडिकल टीम से सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए। एमएसयू के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र ने बताया की यह सील सिला प्रखंड के बिभिन्न क्षेत्रो में बाढ़ पीडितो के बीच अनवरत चलता रहेगा। प्रत्येक दिन नये-नये जगहों पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश भारद्वाज, उपाध्यक्ष शंकर मिश्र,राजनगर प्रखंड के प्रभारी सुदर्शन झा, मिथिलेश शर्मा, विजय मिश्र, प्रदीप मिश्र, अखिलेश झा सहित कई लोग मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


