रघुवीरचक महिनाथपुर गांव से 705 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    राजनगर:डीएसपीसदर कुमार इन्द्रप्रकाश ने रविवार को राजनगर थाना पर प्रेस को संबोधित करने के दौरान बताया कि स्थानीय थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रघुवीरचक महिनाथपुर गांव में शनिवार को की गयी छापेमारी के क्रम में इसी गांव के निवासी दिवंगत सीताराम पासवान की पत्नी तारा देवी के घर से 705 लीटर नेपाली शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब के कुल 2350 बोतलों को जूट के बोरों के अंदर छिपा कर रखा गया था।




    डीएसपी सदर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रघुवीरचक महिनाथपुर निवासी तारा देवी, दिलीप राय तथा मनोज पासवान को आरोपी बनाया है। दिलीप राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दिलीप राय पहले भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। मनोज पासवान भी शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। घर में शराब रखने की आरोपी तारा देवी भाग निकली। उन्होंने बताया कि जब्त शराब को एक दिन पहले पिकअप वैन से मंगवा कर तारा देवी के घर में छिपा कर रखा गया था। जिसे अन्यत्र सप्लाई किया जाना था। इस बाबत थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह के बयान पर उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। डीएसपी सदर कुमार इन्द्रप्रकाश ने कहा कि इस मामले का गहराई से अनुसंधान किया जा रहा है। शराब के कारोबार में शामिल सभी दोषी जल्द ही सीखचों के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि शराब बरामदगी के मामले को प्रकाश में लाने वाली पुलिस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह समेत सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *