पेंशन मद के लिए मिले 10 करोड़ रुपए

    मधुबनी|जिले में1 लाख 73 हजार 662 लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न पेंशन मद में 10 करोड़, 75 हजार, 300 रुपये दिये गए हैं। सभी लाभार्थी के बैंक खाते में राशि दी गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन के अंतर्गत 1 लाख, 10 हजार, 521 लाभार्थियों को 6 करोड़, 45 लाख, 82 हजार रुपये दिये गये हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के अंतर्गत 27 हजार, 370 लाभुकों को 78 लाख 4 हजार रुपये दिये गये हैं। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना पेंशन के अंतर्गत 7739 लाभुकों को 71 लाख 34 हजार 800 रुपये बैंक खाते में भेजी गई है। दोनो योजना विधवाओं के लिये है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्ता पेंशन के अंतर्गत 6502 दिव्यांगों को 17 लाख 73 हजार 900 रुपये दिये गये हैं।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *