जाले | प्रखंडकी पंचायतों में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ ही गणेश पूजनोत्सव शुरू हो चुकी है। थाना क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों में आयोजित गणेश पूजनोत्सव का विसर्जन रविवार को किया जाना है। क्षेत्र के जाले पूर्वी स्थित संधिनियां, कछुआ स्थित मलिकपुर, दोघरा, मनाम खेदू सहित जाले गांधी चौक और शंकर चौक पर कलश यात्रा के साथ गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। इसमें सभी स्थलों पर पूजनोत्सव के दौरान भव्य मेले के साथ ही रात को सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को उक्त सभी 7 स्थलों पर कलश यात्रा को पूरा कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन प्रारंभ कर दिया है। पंडाल परिसर में लोगों पर विशेष नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


