संपूर्ण जिले को बाढ़ क्षेत्र घोषित करने राहत के लिए सीपीएम का बेमियादी अनशन, एनएच-57 पर प्रदर्शन

    सिंहवाड़ा:माकपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा जिला को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। कंसी स्थित एन एच 57 पथ पर शुक्रवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। नौ सूत्री मांगों को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया गया। माकपा जिला सचिव अविनाश ठाकुर ने कहा की बाढ़ की विभीषिका से परेशान लोगों को राहत मुहैया नहीं कराई गई। केन्द्र राज्य सरकार सिर्फ घोषणा कर अवाम को गुमराह कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग की सुधि नहीं ली। पोलीथिन, उपचार, पशुचारा की व्यवस्था नहीं होना चिंता की बात है। खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव दिलीप भगत ने अस्पताल में जीवन रक्षक दवा उपलब्ध कराने के साथ विस्थापित परिवार को चिकित्सा शिविर के माध्यम से इलाज कराने को कहा। जनौस के जिला अध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र ने सरकारी तंत्र के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर कहा कि बाढ़ के पानी से परेशान जनमानस को देखने वाला कोई नहीं है। माकपा अंचल सचिव महेश दुबे, विनोद साह, सुरेंद्र साह,किशुन भगत,राम बिलास महतो,मो. गुलाब,सुदिष्ट झा, दिलीप चौधरी, सुजीत कुमार झा,राम बली सहनी मौजूद थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *