पत्ता तोड़ने के विवाद में मारपीट, 11 लोग जख्मी

    जाले | जालेउत्तरी पंचायत स्थित हरौली टोल में बकरियों के लिए पत्ता तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के ग्यारह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों में महेश पटेल की पत्नी शीला देवी, पुत्र ईश्वर पटेल, जय कृष्ण कुमार, हरेकृष्ण पटेल, उपेंद्र पटेल का पुत्र भोला पटेल, नथनी पटेल का पुत्र स्नेही पटेल, स्नेही पटेल की पत्नी चंद्रकला देवी, पुत्र गुड्डू कुमार, सागर पटेल की पत्नी कौशल्या देवी दिनेश पटेल का पुत्र बृजेश पटेल शामिल है। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि रामेश्वर पटेल के आवेदन पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 127 बट्टा 2017 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। मामले के प्राथमिक आरोपी को हिरासत में लेकर दरभंगा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं विधि व्यवस्था खराब करने एवं पर्व त्योहार के दौरान उपद्रव मचाने के जुर्म में धारा 151 के अंतर्गत छह अन्य लोगों को भी शुक्रवार को हिरासत में लेकर स्थानीय थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनमें हरे कृष्ण पटेल, जय कृष्ण पटेल, विजय पटेल, भोला पटेल, अमरेश पटेल एवं राम स्नेही पटेल शामिल हैं।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *