नदी से शव नहीं निकलने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, किया तीन घंटे सड़क जाम

    दरभंगा:फेकला सहायक थाना के सामने शुक्रवार की सुबह से दोपहर बाद तक ग्रामीणों ने टायर जलाकर सड़क जाम किया। प्रेमजीवर प्रचायक के पूर्व मुखिया गौतम सिंह पासवान, लोजपा नेता सुनीति रंजन दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तीन घटे तक लहेरियाराय-सोनकी रोड को फेकला चौक के निकट जाम कर सुबह दस बजे से दोपहर बाद लगभग एक बजे तक व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।




    दो दिनों से एनडीआरएफ की टीम बेदीपट्टी गांव के तेरह वर्षीय शिव कुमार पासवान की लाश को लेकर नदी में तलाश कर रही थी। इस बीच ऑक्सीजन नहीं रहने की वजह से कुछ देर गोताखोर काम नहीं कर पाए हालांकि एक दिन पूर्व डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने भी इस मामले में कार्रवाई को लेकर स्वयं जायजा लिया था। शुक्रवार की सुबह तक उसका लाश नहीं मिलने को लेकर मालूम हो कि बेदीपट्‌टी गांव निवासी राम जनत पासवान का पुत्र शिव कुमार गुरुवार की सुबह कमला नदी की उप धारा में बह गया था। उसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगाई गई मगर शुक्रवार शाम तक उसकी लाश नहीं मिल पाई। लगभग एक बजे बीडीओ अविनाश कुमार वहां पहुंच कर कार्रवाई में तेजी लाने की बात कहते हुए तत्काल जाम हटवाया और ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए निर्देश दिया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *