राहत के लिए बाढ़ पीड़ितों ने छह घंटे किया मब्बी-कमतौल पथ को जाम

    कमतौल:मब्बी कमतौल मधवापुर एसएच 75 पथ को सोमवार को मधोपट्टी गांव के लंगड़ा मोड़ के पास माधोपट्टी पंचायत के वार्ड एक, तीन छह के बाढ़ पीड़ितों विस्थापित सैकड़ों लोगों ने बाढ़ राहत सामग्री की मांग को लेकर पूरे साढ़े छह घंटे पथ पर जंगल झाड़, बांस- बल्ला समेत अन्य समान रखकर जाम कर दिया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। कमतौल की ओर से दरभंगा की ओर जा रही अधिकांश वाहनों ने मुहम्मदपुर -शिवधारा पथ होकर आते-जाते रहे। वहीं पथ जाम की स्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया सुरेंद्र दास, पूर्व मुखिया गुड्डू पाठक, लक्ष्मण यादव, पिंडारुच गांव के समाजसेवी नवीन कुमार चौधरी समेत दर्जनों लोगों ने जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों को समझाकर जाम हटाने की अपील की लेकिन इनके अपील को ठुकराते हुए वार्ड सदस्य सुनीता देवी सहित बड़कू राम, महिंद्र राम, तेतरी देवी, अंजू देवी, सुमित्रा देवी, मरनी देवी, श्याम पासवान, बच्चा पासवान, पंकज पासवान, प्रकाश सदा, मनोज सदा, योगी मल्लिक, शिवजी यादव,पंकज यादव, शिवजी दास, अभिषेक ठाकुर, छट्ठू पासवान, मनौर सदा, तेतर राम, जोगी मल्लिक ने बताया कि सब्र की भी हद हो गई। बाढ़ आपदा को क्षेत्र में दस्तक दिए आठ दिन हो गए।




    बाढ़ पीड़ित अपने आशियाने को छोड़ पथ ऊंचे स्थलों की शरण लिए हुए हैं। मवेशी चारे के अभाव में मरणासन्न होते जा रहे हैं। खुले आसमान के नीचे धूप वर्षा झेलने को बाढ़ पीड़ित विवश हैं लेकिन मौजूदा राज्य सरकार स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई सुधि नहीं ली है। चहुंओर पानी ही पानी रहने के कारण मजदूरी भी मिलनी बंद हो गई है। बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं। मजबूरन पथ जाम करने को बाध्य होना पड़ा है। वहीं पथ जाम की जानकारी मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सदल बल जामस्थल पर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों से वार्ता कर इनकी समस्याओं के निदान के लिए केवटी बीडीओ मो. तौकीर हासमी सीओ संतोष कुमार सुमन के साथ ही समस्याओं के निदान को आगे आए। वहीं, केवटी प्रखंड प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत लाभुक सूची तैयार करने के लिए हल्का कर्मचारी को भेजे जाने पर बाढ़ पीड़ित आशान्वित हुए बाद में अपनी तीन सूत्री मांगों, विस्थापित परिवार के लिए भोजन, दूसरा मवेशियों के लिए चारा बाढ़ पीड़ितों के लिए पॉलीथिन की व्यवस्था की मांग रखी जिसपर कमतौल थानाध्यक्ष की पहल के बाद जाम को हटाया गया। दिन के ढाई बजे जाम हटते ही यातायात दोनों ओर से बहाल हो गया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *