दरभंगा:बाढ़ राहत से दूर रहने वाले सदर अंचल की बासुदेवरपुर पंचायत के लोगों ने सोमवार की दोपहर उग्र होकर शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में दरभंगा-सकरी एनएच 57 को बसैला मोड़ के निकट तीन घंटेतक जाम कर यातायात ठप किया। आंशिक रूप से पंचायत को घोषित करने के खिलाफ बाढ़ से विस्थापित हुए लगभग डेढ़ सौ परिवार ने आज दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। जाम के कारण वाहनों की लम्बी करता लगी रही। सदर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज तो कुछ देर से ही सही वहां आंदोलित लोगों को समझाने-बुझाने पहुंच गए मगर बीडीओ और सीओ की अनदेखी को लेकर सड़क जाम कर रहे लोगों ने उग्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ढाई बजे के करीब जब बीडीओ और सीओ वहां पहुंचे तो आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने वहां हंगामा शुरू कर कई कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। आंदोलित लोगों के गुस्सा को देखकर प्रशासन के लोगों ने पूर्व बाढ़ प्रभावित पंचायत घोषित करने की बात कहते हुए जाम हटवाया। बाढ़ पीड़ितों का आरोप था कि राहत से वंचित करने की बात के बीच पीड़ितों की उपेक्षा किए जाने से लोगों के बीच गुस्सा बढ़ा रहा। पुलिस-प्रशासन के समझाने-बुझाने पर जाम हटा।
इस बीच चिलचिलाती धूप में आंदोलित बाढ़ पीड़ित तो सड़क पर डटे रहे मगर दूर-दराज से आने एवं जाने वाले वाहनों पर सवार यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। माले नेता सह पंचायत प्रतिनिधि केशरी कुमार यादव ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित होने की बात कहते हुए जाम को समाप्त कराया। फिर आंदोलित लोग सड़क से हटे और वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। वहीं अखिल भारतीय डाक सेवक संघ कि हड़ताल छठे दिन को भी जारी रही। केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार सोमवार को सामूहिक रैली का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लगभग दो सौ ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


