दरभंगा:डीएमसीएच में आठ दिनों के बाद मरीजों की भीड़ इलाज के लिए सामान्य ओपीडी में सोमवार को उमड़ पड़ी। अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ जाने की वजह से पूरे दिन अस्पताल परिसर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मौसम के साफ बाढ़ के सामान्य होने पर दूर-दराज के मरीजों का आना फिर से परिसर में शुरू हो गया। कुछ विभागों खासकर ऑर्थो , मेडिसिन चर्म रोग विभाग में मरीजों की भीड़ इतनी थी कि ओपीडी में तैनात चिकित्सकों को निर्धारित समय से अधिक समय तक मरीजों को देखना पड़ा। वहीं, भीड़ अधिक देख मरीजों के बीच पहले हम तो पहले हम दिखा लें की होड़ लगी हुई थी। चिकित्सक से दिखाने के बाद मरीजों को सबसे अधिक परेशानी दवा लेने के दौरान झेलनी पड़ी। दोपहर एक बजे तक ही दवा काउंटर के खुलने का समय निर्धारित है। लेकिन मरीजों की कतार इतनी लंबी थी कि दवा काउंटर से दोपहर दो बजे तक उपलब्ध दवाएं मरीजों को दी गई। सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी वार्डों में मरीजों की उपस्थिति पूर्व की तरह ही रही। चौबीस घंटे में मात्र तेरह मरीज ही अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती हुए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


