दरभंगा :समस्तीपुर-दरभंगारेलखंड पर हायाघाट रेलवे पुल(मुंडा पुल) संख्या-16 के गार्डर से पानी को छू जाने के कारण शनिवार से ही समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर अगले आदेश तक रेल परिचालन बंद कर दिया गया है। इसको लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हालांकि पैसेंजर ट्रेनों को छोड़कर, लंबी दूरी की सभी ट्रेनों का परिचालन रूट बदलकर कर किया जा रहा है। साथ ही रविवार से प्रमुख चार ट्रेनों का परिचालन समस्तीपुर से कर दिया गया। इसके कारण स्थानीय जंक्शन पर पहुंचने वाले यात्रियों को फजीहत उठानी पड़ रही है। दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा जंक्शन से खुलकर सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर से आगे की ओर जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


