मधुबनी|पूरे बिहारमें बाढ़ की त्रासदी हुई है। उत्तर बिहार पूरी तरह बाढ़ के पानी से प्रभावित रहा है। मधुबनी जिले के सभी पांचों अनुमंडल, 21 प्रखंड तथा लगभग सभी पंचायत प्रभावित हैं। जिसमे सबसे ज्यादा किसानों की क्षति हुयी है। किसानों का फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो गया। फसल पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ था कि बाढ़ की पानी ने अपना कहर ढाह दिया। सरकार के द्वारा जिला प्रशासन को राहत सामग्री सही ढंग से मुहैया नहीं कराया है। राहत के नाम पर नाम मात्र कहीं-कहीं प्लास्टिक, कम मात्रा में चूड़ा, खिचड़ी का वितरण किया गया। अभी तक अनाज का वितरण नहीं किया गया है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. शकील अहमद ने कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ का विषय कोई राजनीतिक मामला नही है। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री राजनीतिक तैयारी में व्यस्त रहने के कारण बाढ़ से राहत दिलाने की तैयारी नहीं कर सके। प्रेस वार्ता के दाैरान कांग्रेस की विधायक भावना झा, मुनेश्वर यादव, मीना देवी कुशवाहा, अमानुल्लाह खान, सुभाष झा ननकू, सनाउल्लाह, जिला सचिव जय कुमार, मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


