झंझारपुर:मवेशी व्यापारी से लाखों रुपया लूट कांड का झंझारपुर एएसपी निधि रानी ने मामले का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात भेजा थाना के डारह गांव इम्तियाज नाम के मवेशी व्यापारी फारबिसगंज से मवेशी बेचकर दो लाख रुपया लेकर रहा था। भेजा इलाके में बाढ़ आने के कारण अररिया संग्राम के पिपरौलिया पेट्रोल पंप के पास एक ढ़ावा पर उतरा और खाना खाया। वहां से उठकर पेट्रोल पंप पर जाने लगा तो वहां कुछ युवक था जिसमें एक से जान पहचान था। उसने बगल में बुला लिया और पैसा की मांग करने लगा। नहीं देने के उपरांत अपराधियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया और अंदर के जेब से पांच गड्डी निकाल लिया, जिसमें दो लाख रुपया था। पीड़ित व्यवसायी ने स्थानीय थाना को खबर की गयी। एएसपी ने अंचल इंस्पेक्टर सनोवर खां, झंझारपुर थानाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह और अररिया संग्राम ओपी के प्रभारी नंद किशोर सहनी की टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। टीम ने रात भर मामले की छानबीन करते हुए घटना में शामिल सभी लोगों को बारी-बारी से उठा लिया। गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सूत्रधार मो. साकिर, मो. नौषाद, मो. निसार आलम सभी रूद्रपुर थाना के पिपरौलिया ननौर टोला के हैं। जबकि मो. मुस्तकीम, मो. सादिर तथा मो. अस्दुल्लाह है, लेकिन लूटी गयी राशि घटना के मुख्य सरगना के भाई मो. सरफराज हैं जो रुपया लेकर फरार होकर पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


