बासोपट्टी:प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर सब स्टेशन बासोपट्टी पर मनमोहन फीडर के आक्रोशित ग्रामीणों ने दो विद्युत कर्मियों की घंटो तक बंधक बना कर प्रर्दशन किया। इसका नेतृव्य रामनरेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने सभी जगह विद्युत सेवा बाधित कर अधिकारी के विरोध जमकर नारेबाजी की।
मिली जानकारी के अनुसार करीब चार दिनों से सिरियापुर, गौसनगर, भैयापट्टी, कमलपुर, राढ सहित कई गांवों में विद्युत नही रहने से काफी परेशानी हो रही है। कई दिनों से बिजली नही रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। बाढ से क्षतिग्रस्त इलाकों में विद्युत नही रहने पर काफी समस्या उत्पन्न है। मालूम हो कि करीब चार दिन पहले मनमोहन गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से एक की मौत हूई थी। उसी दिन से विद्युत बाधित रहने से ग्रामीणों में गुस्सा फूट रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दूरभाष पर विभागिय अधिकारी को कई दिनों से देकर अविलंब विद्युत तार दुरूस्त कर विद्युत आपूर्ती की मांग किया वाबजूद चार दिनों से विद्युत नही मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
स्थानीय हिमांशू कुमार, राजीव चौधरी, रमण चौधरी, गुंजन कुमार, राजीव यादव, राजीब दुबे, संतोष मिश्र, बमबम चौधरी, उमेश झा, रज्जन साफी, प्रवीण मेहता, अंजनी सिंह, श्रवण पासवान, श्याम कुमार, मो. शकील सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभागिय अधिकारी के मनमानी से विद्युत सेवा नही मिल रही है। विद्युत विभाग के मनमानी से लोगों को अधिक राशि की बिल मिल रही है।
वहीं बेकसूर लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा किया जा रहा हैं। विभिन्न मांगो को लेकर ग्रामीणों ने जयनगर एसडीओ के विरोध जमकर नारेबाजी किया। इस बावत जयनगर विभाग के एसडीओ ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके उपरांत ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


