मुख्यमंत्री राहत कोष में हरलाखी के विधायक ने दिया एक माह का वेतन, सीएम को सौंपा चेक

    हरलाखी| लगभगदस वर्षों के बाद हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के हरलाखी मधवापुर एवं बेनीपट्टी प्रखंड के तीस पंचायतों में बाढ़ ने कहर बरपायी है। बाढ़ से इस क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ ने कई सडकों को तोड़ दिया है। गांव घर की एक भी सड़क चलने लायक नहीं रह गया है। हर गांव के खेत खलिहान टापू बन गया है। इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार बाढ़ पीड़ित के हर सुविधा मुहैया कराएगी। उक्त बातें स्थानीय विधायक सुधांशु शेखर ने क्षेत्र की समस्याओं की चर्चा करते हुए कही। इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह सरकार जनजीवन को सामान्य करने में लगातार जुटी है। डीएम एवं एसपी खुद पूरे राहत कार्य में दिन रात एक किये हुए हैं। प्रभारी मंत्री सहित हर जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों के दुख को बांटने का काम किया जा रहा है। सामाजिक संगठन के लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। जो सराहनीय है। इन्होंने बताया कि सभी विस्थापितों को भोजन, स्वच्छ पेयजल स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। शिविर में भोजन का वितरण किया जा रहा है। राहत कार्य के चल रहा है। पहले चरण में ये तीनों सुविधा सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि रालोसपा के सभी सांसद विधायक और विधान पार्षद मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में अपने एक माह का वेतन प्रदान करेगी।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *