बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ने लगे सहायता के हाथ

    मधेपुर(मधुबनी) | मधेपुरभाजपा मूल मंडल द्वारा जनसहयोग से जमा किये गये राहत सामाग्री रविवार को मधेपुर प्रखंड कार्यालय पर एसडीओ को सौंपा गया। उपलब्ध राहत सामाग्री में 17 क्विटल चूरा, 39 कार्टून बिस्किट एवं दो क्विंटल चीनी शामिल है। उक्त सामाग्री का वितरण कोसी तटबंध के अंदर वितरण करवाने का आग्रह प्रशासन से किया गया। इस मौके पर एसडीओ विमल कुमार मंडल ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन को समाज के हरेक तबके की सहायता चाहिए। इसमें आमलोग एवं व्यवसायी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। जिससे कि बाढ़ पीड़ितों को दुख की इस घड़ी में सहायता मिल सके। इस अवसर पर राहत सामाग्री प्रभारी सह मनरेगा पीओ जीवन चन्द्रा, थानाध्यक्ष रामाशीष कामती, भाजपा के अनुरंजन झा, सुभाष झा, दीपक कुमार झा, संतोष झा, महादेव पासवान, प्रेमचन्द्र चैधरी, जग्रनाथ मंडल, दिवाकर झा, कमल यादव आदि लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर राजकीय मध्य विद्यालय भेजा के प्रांगण में रविवार को रिलायवल ग्रूप के सौजन्य से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बब्लू कुमार पाठक, गोपाल सिंह, अमरचन्द पाठक आदि लोगों ने सहयोग दिया। रहुआ संग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया कमलाकांत झा ने निजी स्तर से मधुसंग्राम मुशहरी में बाढ़ पीड़ितों के बीच चूरा एवं चीनी का वितरण किया। मौके पर विजय भानू सिंह, पवित्री देवी, गंगा प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *