मधुबनी के बासोपट्टी में एक दर्जन किराना अनाज के गोदाम किए सील

    बासोपट्टी:बासोपट्टीबाजार में जमाखोरी मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 गोदाम को सील किया। जयनगर एसडीओ राघवेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बासोपट्टी थाना पुलिस ने चार किराना एक खाद्य व्यवसायी के यहां छापेमारी की। छापेमारी में किराना व्यवसायी संतोष मुरारका, राजेश अग्रवाल, पिन्टू अग्रवाल एवं वीरेंद्र साह के 11 गोदामो को सील कर समान जब्त किया। वहीं निखिल मुरारका के खाद्य गोदाम को भी सील किया गया।

     




    इस गोदामो में दाल, चीनी, सरसो तेल, साबुन सहित अन्य किराना समान स्टॉक से ज्यादा रहने का अनुमान है। एसडीओ ने बताया कि मिलावट खाद्य पदार्थ स्टॉक से ज्यादा समान गोदाम में रखने की सूचना पर छापेमारी की गई है। सील किये गए सभी गोदामो में शुक्रवार को फूड्स विभाग सेल टेक्स विभाग की टीम पहुंच कर गोदाम को जांच करना शुरू कर दिया है। इधर छापेमारी के दौरान टीम ने वीरेंद्र साह के गोदाम में बिना बिल के पिकअप पर लदी समान भी जब्त किया। टीम ने बिना कागजात के सड़क पर एक दाल लदी पिकअप एक सीमेंट लदी ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार किया। उससे की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने दुहवी बाजार में छापेमारी कर 32 बोरी दाल और बरामद कर दुकानदार मो ईशा को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस बावत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में एसडीओ के साथ डीएसपी सुमित कुमार, बीडीओ मनीष कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष संजय कुमार, देवधा थानाध्यक्ष उमेश पासवान, एसआई सचिदानंद प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। प्रशासन की इस कार्रवाई में बाजार के व्यवसायी में हड़कंप मच गया है। बासोपट्टी बाजार में प्रशासन द्वारा जमाखोरों मिलावट के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *