मुजफ्फरपुर:जीआरपीके एएसआई भूषण सिंह जमादार अरुण कुमार को बर्खास्त किया जाएगा। रेल एसपी ने दोनों से बर्खास्तगी की कार्रवाई से पहले बुधवार को स्पष्टीकरण मांगा है। कार्रवाई के लिए विभाग से की गई अनुशंसा की स्वीकृति मिल गई है।
रेल एसपी बीएन झा ने बताया कि समस्तीपुर रेल थाने में पदस्थापित एएसआई भूषण सिंह शराब पीकर थाने में हंगामा करता था। वहीं, उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करते हुए ड्यूटी नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर उक्त एएसआई पर समस्तीपुर रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फिलहाल जमानत पर बाहर निकला है। फिलहाल उसे निलंबित कर दिया गया है। उधर, जमादार अरुण कुमार बिना छुट्टी लंबे समय तक गायब रहता था। उसपर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है। दोनों पर कार्रवाई के लिए विभाग से अनुशंसा की गई थी, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। कार्रवाई से पहले दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


